बाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता वन कर्मियों पर फायरिंग करने बाला आरोपी गिरफ्तार
फायरिंग में इस्तेमाल 12 की बोर बंदूक बरामद
बाजपुर।एसएसपी अजय गणपति कुमार ने खुलासा करते हुए बताया विगत दिनों वन विभाग की टीम पर लकड़ी तस्करों के द्वारा फायरिंग की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय ने पेश किया। उन्होंने बताया
17 फरवरी को बरहैनी वन प्रभाग के वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी 14. फरवरी 26 की रात्रि में जंगल गश्त के दौरान सूचना मिली कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने को कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों व अवैध असलहे लेकर जंगल की तरफ गया है।इस सूचना पर जंगल में गश्त कर रहे अन्य टीमों को अलर्ट कराया गया। इसी बीच वन विभाग की टीम समय लगभग प्रातः 5:45 बजे ग्राम अस्कोट के संपर्क मार्ग पर थी तो पांच मोटरसाइकिल दिखाई दी जिसमें खैर की लकड़ी थी टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा करते हुए रुकने हेतु कहा गया तो बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गए और बाइक में रखी खेर की वेश कीमती लकड़ी के नग भी जमीन पर गिर गए।वन विभाग के कर्मचारी बाइकों के पास पहुंचे तो पास से दलजीत सिंह दल्लू व उसके साथियों द्वारा टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। कोतवाली में मुकदमा बनाम दलजीत सिंह आदि पंजीकृत किया।घटना की गंभीरता की दृष्टिगत घटना में सम्मलित अभियुक्तगणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुये 18 फरवरी की देर रात्रि में दलजीत सिंह डल्लू को बरहैनी क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ में दलजीत सिंह उपरोक्त द्वारा घटना में संलिप्त होना स्वीकार करते हुए बंदूक को जंगल में छुपाया हुआ बताया अभियुक्त दलजीत सिंह की निशादेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियां से एक अदद 12 बोर की बंदूक बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान,एसएसआई विक्रम धामी वरहैनी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा, एसआई धीरेंद्र परिहार हेड कांस्टेबल दीपक ,सुरेश बिष्ट आदि थे





