धान की पौध नष्ट करती राजस्व विभाग की टीम किसानों में मचा हड़कंप
बाजपुर।उत्तराखंड सरकार ने बेमौसम धान की फसल एवं पौध पर रोक लगा दी है। रोक के बावजूद भी किसानों द्वारा वे मौसम धान की फसल को लगाया जा रहा है। बे मौसम धान की फसल की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान,कानूनगो धनंजय सिंह लेखपाल कुलदीप सिंह सुरेश धामी होमगार्ड सलीम अहमद अंसारी ओम प्रकाश किशन सिंह टीम के साथ ग्राम हरिपुरा हरसान पहुंचे जहां प्रतिबंधित धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताइ कराकर उसको नष्ट किया गया।किसान को वार्निंग दी गई कि आगे से बे मौसम धान की पौध को ना लगाया जाए वरना कार्रवाई की जाएगी।










