मस्जिद इफ़्तार पार्टी में काफी संख्या में शामिल रहे रोजेदार

मस्जिद इफ़्तार पार्टी में काफी संख्या में शामिल रहे रोजेदार

अमेठी‌ जनपद के जगदीशपुर ग्रामसभा कठौरा मस्जिद में सम्पन्न हुआ रोज़ा इफ़्तार। कठौरा गांव मस्जिद कमेटी ने हर साल की तरह इस साल भी करवाया रोज़ा इफ़्तार का इंतजाम। रोजदारों ने मगरिब की अज़ान के साथ खजूर से अपना रोज़ा खोला। रोज़ा इफ़्तार के बाद मस्जिद के इमाम मौलाना मसरूर ने पढ़ाई मगरिब की नमाज़। बताते चलें कि पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि जो कोई भी रोज़ा रखने वाले को इफ़्तार करवाता है उसे उसके बराबर ही सवाब मिलेगा। वहीं इफ़्तार के बाद मस्जिद कमेटी ने रोजदारों के खाने का भी इंतजाम किया जहां रोजदारों ने खाना खाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद नासिर, हाजी वारिस, मोहम्मद महज़र मदारी, जावेद, मुन्ना, मोहम्मद शाकिर, इसहाक, अब्दुल खालिक, मोहम्मद महताब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें