पूर्व भाजपा नेता खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

पूर्व भाजपा नेता खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति व राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष की चुप्पी से मुस्लिम समुदाय में गुस्सा

बाजपुर।इंडिया मुस्लिम फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कदीर अहमद की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व भाजपा के छुटभैय्ए नेता खीम सिंह दानू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और उत्तराखंड के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डॉ अमृता शर्मा के माध्यम से भेजा गया। ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव कदीर अहमद ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो अपलोड करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रति कथित रूप से अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया, जिससे समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बाजपुर क्षेत्र हमेशा से कौमी एकता और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। ऐसे में इस प्रकार के बयान समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता को प्रभावित करने का प्रयास है। उन्होंने मांग की पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर साबिर हुसैन,जेदी खान,निसार अहमद,जैनुल अली, तनवीर खा उर्फ गुड्डू,सादिक हुसैन, अफजाल अहमद,फुरकान अहमद, अनवर अली,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें