शुगर फैक्ट्री कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली
बाजपुर।शुगर फैक्ट्री स्थित सरकारी आवास में दोपहर एक महिला इंद्रावती 52 वर्षीय पत्नी सुरेंद्र सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करली।घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई प्रहलाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। यहां बताते चले इंद्रावती निवासी शुगर फैक्ट्री बाजपुर में पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं। उनके परिवार में दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी लखनऊ में नौकरी करती है जबकि बेटा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे महिला ने घर के भीतर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। करीब 3 बजे जब उनके पति घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया, जहां महिला फंदे से लटकी मिली।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










