तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर चालक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर चालक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल

 

बाजपुर।राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड स्थित केलाखेड़ा मसीत के पास तेज रफ्तार आ रही कार ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें चालक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से उपजिला चिकित्सालय बाजपुर में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल की।एक्सीडेंट से ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है बाजावाला गांव से फ़सियापुर गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, घायलों को सीमा कौर पत्नी तरण सिंह निवासी बाजा वाला केलाखेड़ा कोमल कौर 11 वर्षीय पुत्री करण सिंह,मनिंदर सिंह 12 वर्षीय तरण सिंह,बलजीत कौर 50 वर्षीय पत्नी बगीचा सिंह,परमजीत कौर 26 वर्षीय पुत्री गुरमीत सिंह,ई रिक्शा चालक लवजीत सिंह 18 वर्षीय पुत्र मलकीत सिंह निवासी बाजा वाला केलाखेड़ा निवासी कोएंबुलेंस से बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें