एससी एसटी का मुकदमा लिखने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा
बाजपुर।आरोपियों की गिरफ्तारी एवं एससी एसटी के मुकदमे की मांग को लेकर अरविंद के समर्थक कोतवाली में पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर मुकदमा लिखाने गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर कोतवाल नरेश चौहान ने कहा आपका मुकदमा जीडी में डाल दिया है एससी एसटी के मुकदमे के लिए सीओ साहब से परमिशन लेनी होती है इसके साथ ही 7 साल से कम की सजा वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। जिस पर गिरफ्तारी एससी एसटी मुकदमा को लिखने को लेकर कोतवाल से तीखी झड़प हुई। यहां बताते चलें 8 अप्रैल को मोहल्ला गांधीनगर वार्ड नंबर 4 में भैंस की लवारे को थार से टक्कर मारने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट एक दूसरे के खिलाफ दी थी कार्रवाई करने की तहरीरे। अरविंद के समर्थकों ने अंकुर अग्रवाल एवं उसके पुत्र अभिनव अग्रवाल को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल बाल्मीकि,सभासद सिंह स्वरूप भारती,प्रशांत कुमार,कमल दास, दीपक सागर,रोहित सागर आदि मौजूद थे।










