बाजपुर।कोतवाल नरेश चौहान ने बताया नौकरी हेतु इन्टरव्यू के बहाने बुलाकर पीडिता के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरप्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया 18-मार्च को पीड़ित की तहरीर उसकी बहन को दीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र नन्द राम उर्फ सटल्ली निवास ग्राम गोरू गांव विक्रमपुर,ने नौकरी हेतु इन्टरव्यू के बहाने बुलाकर यादव होटल में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये है।
धारा धारा 341, 354 डी , 376, 506 विवेचना उ0नि0 कुसुम रावत के सुपुर्द की गयी।अभि0 की गिरफ्तारी हेतु थाने से टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभि0 दीप सिह उपरोक्त को कजरिया शोरूम के पास बाजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभि0 को रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जायेगा ।पुलिस टीम उ0नि0 कुसुम रावत,का0 सुनील टम्टा आदि थे।










