भीम आर्मी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने को सीओ का घेराव किया

भीम आर्मी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने को सीओ का घेराव किया

 

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने तहसील परिसर में धरने पर बैठकर जमकर किया हंगामा

 

 

बाजपुर।दलित युवक के साथ मारपीट की घटना को लेकर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सीओ विभव सैनी से मिलने के लिए धरने पर बैठ गये जमकर हंगामा किया एससी में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सीओ का घेराव किया। कोतवाल नरेश चौहान एसएसआई विक्रम धामी मौके पर पहुंच कर भीड़ को समझने का प्रयास किया। सीओ विभव सैनी के द्वारा दो दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया जब जाकर मामला शांत हुआ। यहां बताते चले 8 अप्रैल को वार्ड नंबर 4 गांधीनगर के निवासी अरविंद सागर के साथ अंकुर अग्रवाल एवं उनके पुत्र अभिनव अग्रवाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने सीओ विभव सैनी से कहा एक दलित युवक के साथ मारपीट की जाती है और उसका सर फाड़ दिया जाता है जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है उसके बावजूद भी पुलिस द्वारा एससी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। सीओ विभव सैनी ने कहा मैं सीएम की ड्यूटी गया था जिस कारण मुकदमा लिखने में लेट हो गया। उन्होंने कहा किसी भी वीडियो में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग नहीं किया गया मेरे द्वारा पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरा से सारी वीडियो रिकॉर्डिंग निकल जाएगी निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। और आरोपी को भी बयान दर्ज करने के लिए पुलिस द्वारा बुलाया जाएगा।इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष.सौरभ गौतम जिला सचिव प्रशांत जाटव जिला महासचिव कमल दास,बबलू गौतम,प्रदीप सागर,अजय गौतम, सिंह स्वरूप भारती,कुंवरजीत सिंह पूनिया,टोनी पठान,दीपक सागर,मन्नू सागर,लक्की सागर,आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें