संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली

 

बाजपुर।केशोवाला क्षेत्र में दोपहर निखिल सागर 20 वर्षीय पुत्र लेखराज ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। इस घटना से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केशोवाला निवासी निखिल सागर (20) पुत्र लेखराज ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर के कमरे में शॉल के सहारे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। निखिल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पेशे से कारीगरी का काम कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसके पिता लेखराज भी कारीगर हैं। जवां बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रूबी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में मृतक के परिचितों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। निखिल के परिवार में एक छोटा भाई नितिन और एक बहन मुस्कान है।कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें