वन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन में फील्डिंग को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे तलवारे चली जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल
बाजपुर।बन्नाखेड़ा खनन क्षेत्र में खनन की फील्डिंग को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चली तलवारे जिसमें एक पोस्ट के तीन लोग गंभीर रूप से घायल। दूसरे पक्ष के पांच लोग सहित आठ लोग दोनों पक्षों के घायल हो गए।जिनका का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया।बन्नाखेड़ा क्षेत्र में खनन की फील्डिंग को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई और लाठी डंडों एवं तलवारों से एक दूसरे पर बार करने लगे। दोनों गुटों की मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। जिनमें बलराम सिंह 32 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश निवासी गोबरा, गुरसेवक 21 वर्षीय पुत्र किशन सिंह निवासी बन्नाखेड़ा रणजीत सिंह 40 वर्षीय पुत्र सरवन सिंह निवासी इटव्व,बबलू सिंह 19 वर्षीय पुत्र नेम सिंह निवासी गजरौला वहीं दूसरे पक्ष से
गुरचरण सिंह 19 वर्षीय जसविंदर सिंह, 21 वर्षीय,अंग्रेज सिंह 27 वर्ष निवासी इटवा,गुरविंदर सिंह 21 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए । मारपीट में हुए घायलों को आसपास के लोगों ने बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया। सूचना मिलते ही वन्नाखेड़ा चौकी पुलिस एवं कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई मामले की जांच पड़ताल कर रही।









