महंत के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महंत के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

आजाद न्यूज l विपुल शर्मा जिला संवाददाता

आंवला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मनौना धाम मंदिर के महंत के खिलाफ अभद्र और धमकीपूर्ण वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बरेली लाकर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को मनौना निवासी मोहित पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित यादव उर्फ पप्पू ने मनौना धाम मंदिर के महंत ओमेंद्र महाराज के संबंध में आपत्तिजनक और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस मामले में थाना आंवला में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 308 (5) बीएनएस भी बढ़ाई गई।

 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई। सर्विलांस की मदद से उसे पुणे स्थित मैंगे एग्रो मशरूम फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे बरेली लाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रोहित यादव थाना आंवला का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर-168) है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें