*केलाखेड़ा वार्ड-5 में सड़क बदहाल, अब्दुल्ला पठान ने चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप*
केलाखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासी अब्दुल्ला पठान ने सड़क की हालत को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड-5 की सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।अब्दुल्ला पठान ने चेयरमैन से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है।वहीं स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। हालांकि, चेयरमैन की ओर से लगाए गए आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।










