*दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – बाजवा*
*तानाशाही रवैया अपना रही है सरकार*
बाजपुर l पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किए जाने की निंदा करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार शांति पूर्ण आंदोलन को कुचलने के लिए तानाशाही रवैया अपना रही है जो देश व लोकतंत्र के हित में नहीं नहीं है।
उन्होंने कहा की सोनम वांगचुक जैसे समाजसेवी को गांधी वादी आंदोलन से जबरन उठाना इस बात का प्रतीक है कि वर्तमान भारत सरकार को लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की कोई चिंता नहीं है पेपर लीक के चलते करोड़ो युवाओं के भविष्य के साथ होने वाले खिलवाड़ की कोई जिम्मेदारी न लेते हुए भारत सरकार बड़ी बेशर्मी से जिम्मेदार लोगों का बचाव कर रही है और पुलिस के माध्यम से देश की भावी पीढ़ी पर अत्याचार करने पर उतारू है जिसके परिणाम गंभीर होंगे। सरकार को अपना तानाशाही रवैया छोड़कर आंदोलनकारीयों से वार्ता कर उनकी शंकाओं का समाधान करना चाहिए।










