बरहैनी में घायल अवस्था में मिला बाज, भाजपा नेता अमरजीत सिंह रंधावा की सूचना पर वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बाजपुर। ग्राम बरहैनी में सोमवार को एक बाज घायल अवस्था में भाजपा नेता एवं समाजसेवी अमरजीत सिंह रंधावा के फार्म हाउस के मुख्य द्वार पर मिला। घायल पक्षी को देखकर अमरजीत सिंह रंधावा ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा रेंज से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में कोस्ट गार्ड मोहित कंबोज, बीट वाचर संदीप सिंह और कृष्ण सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वन विभाग की टीम ने घायल बाज का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए बन्नाखेड़ा रेंज ले जाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।इस दौरान सुनील कुमार, कपिल कुमार, अमन, राजू मौर्य सहित कई स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।










