जिलाअधिकारी व पुलिस अधीक्षक रामपुर ने किया निर्माणाधीन चौकी का निरिक्षण
स्थलीय निरीक्षण – निर्माणाधीन पुलिस चौकी एवं माइनिंग चैक पोस्ट, दढ़ियाल थाना, टाण्डाआज तहसील टाण्डा क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन पुलिस चौकी एवं माइनिंग चैक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।यह चौकी टाण्डा–बाजपुर मुख्य मार्ग के समीप निर्माणाधीन है, जो आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायक होगी।चौकी में उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे निगरानी और अपराध नियंत्रण और अधिक प्रभावी होगा।











