उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सीमा पर वाहन चैंकिंग करती बाजपुर पुलिस
बाजपुर।उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश दोराहा बॉर्डर सीमा पर कोतवाल नरेश चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ फोर व्हीलर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। बाजपुर कोतवाली पुलिस उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है कोतवाली पुलिस संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क है। इस मौके पर कोतवाल नरेश चौहान एसएसआई जसविंदर सिंह दोराहा चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र तिवारी सहित आदि पुलिस फोर्स मौजूद थी











