अस्पताल में महिला के ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की मौत

बाजपुर।सहारा हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई।महिला की हालत गंभीर देखते हुए काशीपुर रेफर कर दिया काशीपुर से चिकित्सकों से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया। ग्राम रतनपुरा निवासी देवकी 30 वर्षीय पत्नी राजपाल ने अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए लाए थे। जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड देखकर कहा इनका ऑपरेशन होगा सुशीला तिवारी के लिए रेफर कर दिया था।हमारे ही गांव की आशा ने कहा वहां मत लेकर जाओ परम धर्म हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां से नॉर्मल डिलीवरी के लिए शिवाय हॉस्पिटल ले गए रात्रि के 7:00 बजे तक उन लोगों ने जो भी उनसे हो सका वह किया।लेकिन डिलीवरी नहीं होने पर उन्होंने साहरा हॉस्पिटल में भेज दिया जहां पर डॉक्टर ने 8:30 बजे ऑपरेशन किया नवजात लड़के की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। डॉक्टर ने बताया तीन चार परसेंट बचने के चांस हैं लेकिन बच्चे की मृत्यु हो गई। डॉक्टर बहाना बनाने लगे कहने लगे इसको मशीन में रखो लेकिन उसमें कुछ नहीं था। देवकी की हालत गंभीर बनी है।पीड़ित परिवार में पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने मुरादाबाद अस्पताल में होने के कारण अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें