ग्रीष्मकालीन धान के जगह मक्का उगाएं किसान

आज दिनांक 07/01/2026 को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर मक्का फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए मक्का विक्री में आ रही मुख्य समस्या में निर्धारित मानक(15%) से अधिक 25-30% नमी प्रतिशत होना हैं। मक्का कटाई के समय अधिक नमी होने पर औधोगिक इकाईयो द्वारा कृषको की मक्का क्रय नहीं जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आज जनपद उधम सिंह नगर में कार्यरत राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो के प्रतिनिधियो श्री अजय वंसल महासचिव उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन एवं श्री गगन गर्ग अध्यक्ष उधम सिंह नगर राइस मिलर्स एसोसिएशन से मक्का उत्पादन करने वाले कृषको की समस्या के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद लगभग 300 राइस मिल चल रही हैं और सभी मिलर्स के पास ड्रायर हैं। हम आपस में वात करके उधम सिंह नगर प्रशासन के इस महत्वपूर्ण प्रयास में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जनपद में स्थित मक्का क्रय करने वाली औधोगिक इकाईयो के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती इकाईयो से भी जनपद से मक्का क्रय करने का अनुरोध किया जा सकता हैं। श्री रिषभ वंसल जिनका एथेनाल प्लांट तिलहर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश में उनसे मोबाइल से वार्ता की गई, उन्होंने भी जनपद से मक्का क्रय करने की सहमति व्यक्त की हैं। वैठक बहुत सकारात्मक रही और मक्का उत्पादन के उपरांत विक्रय में आनी वाली समस्या का समाधान इस वर्ष कर लिया जायेगा। डॉक्टर विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी उधम सिंह नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें