विकासनगर में चरस के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
देहरादून के विकासनगर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति-पत्नी को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत चेकिंग के दौरान पुलिस ने आसन बैराज से कुंजा ग्रांट रोड पर महिला नूर बेगम को 190 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। वहीं उसके पति काबुल को कुंजा क्षेत्र से 136 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपी सहारनपुर के रहने वाले हैं और पूछताछ में खुलासा हुआ कि मजदूरी से गुजारा न होने पर ये लोग चरस खरीदकर विकासनगर के ढकरानी क्षेत्र में बेचने आए थे।
बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।











