मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल (शनिवार) को भीमताल में।

नैनीताल। सरोवर नगरी से महज 22 किलोमीटर दूर जनपद नैनीताल के भीमताल में 11 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचने वाले हैं।

इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11ः40 बजे देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12ः45 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल पहुॅचेंगे। वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 13ः00 बजे से अपराह्न 14ः30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 15ः15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल से प्रस्थान कर अपराह्न 15ः25 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे। वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 15ः40 पर सर्किट हाउस काठगोदाम पहुॅचेगे जहॉं अपराह्न 16ः00 बजे से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें