सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से दिल्ली के लिए बस द्वारा प्रस्थान करते हुए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री भट्ट ने कहा कि उनकी यह पहल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “ईंधन बचाओ – पर्यावरण बचाओ” संकल्प से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

श्री भट्ट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। सार्वजनिक परिवहन साधनों — जैसे बस, ट्रेन एवं साझा वाहनों — का अधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि प्रदूषण को कम कर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम कर सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें तथा ऊर्जा संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं।

उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ उठाया गया प्रत्येक छोटा कदम भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें