सड़क किनारे बने कचरे के ढेर हटानी की मांग

सड़क किनारे बने कचरे के ढेर हटानी की मांग

रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद

बाजपुर।ग्राम सभा नन्दपुर नरका टोपा ग्रामीणों ने, विकास खण्ड बाजपुर में कूड़ा करकट का निस्तारण कर सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाने को लेकर समाज से भी धर्मवीर शर्मा के न्यूनतम में खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी को संबोधित ज्ञापन सोपा।ग्राम सभा के नजदीक नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे-किनारे सारी ग्राम सभा के घरो व नालियों का कचरा पन्नी एकत्रित कर सड़क पर डाला जा रहा है। साथ ही कूडे में ग्रीष्मकाल में आग लगा दी जाती है, जिससे बीमार व बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कते आ रही हैं। ग्रामवासियों को भी सडक पर आने जाने में दिक्कते हो रही है।नन्दपुर नरका टोपा में नेहरू मार्ग पर सड़क किनारे हुड्डा फार्म की दीवार के निकट ग्राम सभा के घरों का कचरा, पन्नी नालियों के एकत्रित कूड़ा करकट के एकत्रित ढेर को यथा स्थान से हटवाने का कष्ट करें। इस मौके पर लखविंदर कौर,हरदीप सिंह,जाकिर हुसैन,चंद्रपाल, भास्कर जोशी,हैप्पी,राजकुमार डांगी,सुभाष,आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें