संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
बाजपुर।बिरहा रोड स्थित भोना इस्लामनगर में।एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर एसआई देवेंद्र मनराल एसआई प्रहलाद सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।भोना इस्लामनगर निवासी राजन की पत्नी 26 वर्षीय रूशा देवी घर पर अपने एक वर्षीय बेटे के साथ अकेली थीं। राजन मजदूरी करने गया हुआ था, जबकि उसकी माता राजवती भी काम पर गई थीं। इसी दौरान रूशा देवी ने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले रूशा देवी ने अपने पति राजन को फोन किया था। फोन आने के बाद राजन घर पहुंचा तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। राजन ने तुरंत दुपट्टा काटकर उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए बाजपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सीओ अखिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राजन की पत्नी रुशा देवी का विवाह 2 साल पूर्व में हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।उनके आने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।











