बाजपुर का गौरव बढ़ाने वाले 14 लोगों को किया गया सम्मानित
51 हजार पौधे लगाएगी संस्था :उमा जोशी
रिपोर्ट गुलबेज़ खान आजाद
आज पर्यावरण दिवस पर सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में बाजपुर में दीदी संकल्प सेवा समिति द्वारा “बाजपुर गौरव सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया साथ ही संस्था ने इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण की ओर एक नई पहल करते हुए 51000 प्राण वायु पौधारोपण करने का संकल्प लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बाजपुर उप जिलाधिकारी डॉक्टर अमृता शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार जी ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डाक्टर सुरेन्द्र जैन,खेम सिंह दानू ,टिंकू यादव ,उपस्थित रहे। “बाजपुर गौरव सम्मान” पर्यावरण व सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले व विभिन्न क्षेत्रों में बाजपुर को गौरवान्वित करने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए संस्था ने उनका धन्यवाद किया संस्था ने 14 लोगों को सम्मानित किया
संस्था ने आप सभी महानुभाव को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस किया है और आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित sdm डॉ अमृता शर्मा ने संस्था द्वारा चलाई गई इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए संस्था की सराहना की साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की
इस मौके पर दीदी संकल्प सेवा समिति की अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि *“आज हम 51,000 पौधे लगाने का संकल्प ले रहे हैं। ये सिर्फ पेड़ नहीं हैं, ये हमारे बच्चों की सांसें हैं। बाजपुर को हरा बनाना है, क्योंकि धरती हमारी माँ है। मैं हाथ जोड़कर हर घर से निवेदन करती हूं – एक पौधा लगाओ, एक जीवन बचाओ
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रत्येक मानव को स्वाभाविक समाजसेवी होना चाहिए हमारी जीवन शैली से अगर किसी को क्षति नहीं पहुंचती तो यह सबसे बड़ी समाज सेवा होगी।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रिका फोगाट के द्वारा किया गया कार्यक्रम में पूजा जिंदल जी,क्षमा जैन, कविता नेगी ,कंचन सिंह, अर्चना शर्मा, निशा, उर्मिला, कंचन, मुन्नी, वैष्णवी, सतविंदर कौर, संदीप गुप्ता सुरेंद्र जैन राहुल शर्मा, शुभम पांडे राजकिशोर सिंह, आदि उपस्थित रहे











