डॉग स्क्वॉड टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रूटीन चेकिंग अभियान चलाया

डॉग स्क्वॉड टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रूटीन चेकिंग अभियान चलाया

 

 

बाजपुरl उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर डॉग स्क्वॉड टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एसडीएम परिसर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रूटीन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, यात्रियों के बैग तथा परिसर में खड़े वाहनों की गहनता से जांच की। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के उद्देश्य से डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर मौजूद रही। डॉग स्क्वॉड द्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान एडिशनल एसआई जगदीश कन्याल ने बताया कि जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। अभियान के दौरान लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की गई।इस दौरान एसएसआई विक्रम सिंह धामी, दीपक कुमार, ध्यान सिंह, विजय जोशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें