बाजपुरl नैनीताल रोड लेबडा पुल के पास एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने पर कॉलोनी की महिलाओं ने आशा कार्य करती के नेतृत्व में कुलविंदर कौर नें होटल में घुसकर जमकर हंगामा किया सूचना मिलने पर एसआई कैलाश चंद नगर कोटी महिला कांस्टेबल को साथ लेकर होटल पहुंच गए जहां पर सभी कमरों की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी पुरुष नहीं मिला तीन महिलाएं थी जिसमें एक महिला मौका पाकर फरार हो गईl एसआई कैलाश चंद्र नगर कोटी नें होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खगाले जांच पड़ताल की जा रही हैl आशा कार्य करती कुलविंदर कौर ने कहा जहां काफी समय से होटल में लड़कियां आ रही है और रोज रात को भीड़ लगी रहती है कॉलोनी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है शहर में सभी होटलों पर देह व्यवहार का धंधा चल रहा है इसको जल्द ही बंद करना चाहिए और एक महिला टीम बनाकर इन होटल पर छापा मार अभियान चलाया जाएगाl











