ग्बरहैनी में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ग्बरहैनी में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बाजपुर।ग्राम बरहैनी में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया l पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बरहैनी चौकी पुलिस प्रभारी संदीप शर्मा ,एस आई सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।परिजनों के अनुसार किशोरी अरमाना 17 वर्षीय पुत्री रियासत अली द्वारा फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें