25 बेटियों ने मेहंदी द्वारा दिखाया अद्भुत हुनर लोगों ने जमकर की प्रशंसा। प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं और बेटियों को किया गया सम्मानित।
नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा माया कुंड सामुदायिक भवन में 15 दिवसीय निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 25 बेटियों ने मेहंदी द्वारा दिखाया अद्भुत हुनर कि लोगों ने जमकर प्रशंसा की । शिविर में ऋषिकेश के आसपास के क्षेत्र की 25 महिलाओं एवं बालिकाओं ने निशुल्क मेहंदी शिविर में भाग लिया। बेटियों द्वारा बनाई गई मेहंदी डिज़ाइन देखकर उपस्थित सभी लोग हैरान हो गए शिविर में आयोजित लोगों ने सुंदर कारीगरी को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। मेहंदी के बेहतर और अच्छे डिजाइन की प्रदर्शनी करने वाले बच्चों व महिलाओं को नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा गोयल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।











