बाजपुर में मोहर्रम को लेकर अमन कमेटी की बैठक सम्पन्न, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
बाजपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कोतवाली बाजपुर परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोहर्रम कमेटी, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सभी धर्मों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पालिका पदाधिकारी तथा जल संस्थान के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन ने मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों एवं ताजियों को पूर्व निर्धारित मार्गों से निकालने तथा ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने की अपील की। सभी विभागों एवं समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द ही क्षेत्र की पहचान है तथा सभी के सहयोग से मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।











