- थाना सुभाषनगर बरेली पुलिस द्वारा 13 किलो 240 ग्राम डोडा छिलका और चोरी की मोटरसाइकिल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
जिला बरेली में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सुभाषनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 13 किलो 240 ग्राम डोडा छिलका और एक चोरी की मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे बरामद की गई l
थाना सुभाषनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वीडीए गेट से मिलक रौंधी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी । इसी दौरान दोनों अभियुक्तों को रोककर तलाशी ली गई जिसमें अभियुक्त अरमान उर्फ साहिल के कब्जे से 6 किलो 890 ग्राम डोडा छिलका और अभियुक्त साबिर हुसैन के कब्जे से 6 किलो 350 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ । दोनों अभियुक्तों के पास से कुल मिलाकर 13 किलो 240 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ साथ ही टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वो डोडा छिलका लेकर उत्तराखंड क्षेत्र में सप्लाई करने का कार्य करते थे और बरामद डोडा छिलका को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था
थाना सुभाषनगर पुलिस द्वारा पूछताछ के आधार पर अन्य आवश्यक तथ्य संकलित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
आजाद न्यूज
रिपोर्टर:-विपुल शर्मा











