आज राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ ने उपजिलाधिकारी मीरगंज को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें संगठन द्वारा 5 मांगे रखी गई ।
जिले से सभी मांस मछली की दुकान हटाकर शहर कस्बे के बाहर विस्थापित की जाए
गौ तस्करों पर कड़ी कार्यवाही की जाए और उनकी संपत्ति जब्त की जाए
शहर और कस्बों में गौ वंश को खुले में छोड़ने वालों पर भी कार्यवाही की जाए जो दूध न देने की स्थिति में गौ वंश को छोड़ देते है
संगठन के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करे और सड़क पर चोटिल गौ वंश का उपचार करने में मदद करे
शाही बाजार रोड पर सरकारी तालाब है जिसका रास्ता दो भाइयों ताहिर ,बबलू पुत्र नसीर निवासी शाही ने बंद कर रखा है जिसके वजह से गौ वंश पानी पीने के लिए बेहाल है दबंगों द्वारा अतिक्रमण से मुक्ति दिलाकर तालाब का सुंदरी करण किया जाए और तत्काल रास्ता खुलवाया जाए
इसके साथ कुछ पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ओमकार श्रीवास्तव , प्रदेश प्रभारी दीनानाथ , प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र कुमार शर्मा , ब्रज क्षेत्र प्रभारी राजवीर शर्मा , ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष एवरन सिंह , जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा , चंद्रसेन शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी शाही एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे










