बाजपुर: हाई अलर्ट के बीच उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने लेबड़ा व चकरपुर पुल का किया निरीक्षण

बाजपुर: हाई अलर्ट के बीच उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने लेबड़ा व चकरपुर पुल का किया निरीक्षण

बाजपुर। क्षेत्र में जारी हाई अलर्ट के मद्देनज़र बाजपुर की उपजिलाधिकारी डॉ. अमृता शर्मा ने प्रशासनिक टीम के साथ लेबड़ा पुल एवं चकरपुर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलों की सुरक्षा व्यवस्था, जलस्तर और आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और पुलों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें