बाजपुर नगर निकाय व सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का पूर्ण समर्थन: अरविंद यादव

बाजपुर नगर निकाय व सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड का पूर्ण समर्थन: अरविंद यादव

 

बाजपुर l उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संघ एवं देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से जारी आमरण अनशन को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड ने अपना पूरा समर्थन दिया है।इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि कर्मचारियों की यह मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। एक तरफ सफाई कर्मियों के पैर धोकर सम्मान का ढोंग रचा जाता है, वहीं दूसरी तरफ ठेकेदारी प्रथा के जरिए गरीब परिवारों को भुखमरी की कगार पर धकेला जा रहा है, जो कि बेहद निंदनीय है।सपा ,उत्तराखंड सरकार से पुरजोर मांग करती है कि अनशन पर बैठे कर्मचारियों के जीवन की रक्षा के लिए उनकी नियमितीकरण की मांग को तत्काल पूरा किया जाए।

इस दौरान अरविंद यादव के साथ मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आज़म, अमित कुमार बीडीसी विशाल यादव, धर्मवीर यादव, गौरव आर्या, दबीर राजा, परवेज अहमद गोलू और रविन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें