समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द यादव बोले

~सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव बोलसामाजिक_सौहार्द_के_प्रतीक_लोग_भाजपा_को_कभी_अचछे_नहीं_लगतेबाजपुर 23 सितम्बर- समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौ. आजम खां की रिहाई पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और खुशी की बात है जो ‘इंसाफ’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया। उन्होंने कहा कि आज फर्जी मुकदमें करने वालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साजिश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं। मौ. आजम खां फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुःखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के खिलाफ आवाज उठाएंगे और हमेशा की तरह देश व उत्तर प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सि(ांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें