सीएम धामी बोले युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं सिर कटा भी सकता हूं

सीएम धामी बोले – युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मैं, युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सर झुका भी सकता हूं और सर कटा भी सकता हूं.मुख्यमंत्री धामी ने यह बात इसलिए कही क्योंकि यूकेट्रिपलएससी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के पर चर्चा यह हो रही है, सरकार पहले मना कर रही थी लेकिन बाद में झुक गई.सोशल मीडिया पर हो रही इसी चर्चा का जवाब देते हुए धामी ने कहा, हमारी सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम किसी भी कीमत पर उनके सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सफल नहीं होने देंगे.धामी ने यह भी कहा, हमारे बच्चों को गर्मी और धूप में परेशान होता देख और इनके षडयंत्र को विफल करने के लिए, मैंने स्वयं धरना स्थल पर जाकर युवाओं से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें