बाजपुर में दीपावली और अन्य त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के कुमाऊं डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने दोराहा चौकी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दोराहा चौक पर छापेमारी अभियान चलाया, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने उत्तर प्रदेश से बाजपुर में लाए जा रहे पैकेट वाले 2 कुंतल पनीर और 5 किलो मक्खन को जप्त कर लिया है, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा मक्खन और पनीर की जांच की गई तो दोनों नकली पाए गए। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड में दूध और पनीर की सप्लाई कर रहे वाहन चालक से लिए गए 6 सैंपलो में से 4 पनीर एक अमूल दूध और एक मक्खन के नमूने को लैब भेजा गया, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम द्वारा दोराहा के नजदीक पुल से गंदे नाले में पैकेट वाला दो कुंतल नकली पनीर और 5 किलो नकली मक्खन को डालकर नष्ट कर दिया है, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की इस बड़ी कार्यवाही से बाजपुर दोराहा क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कुमाऊं डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठायत ने बताया रामपुर के टांडा से वाहन लेकर नकली दूध, पनीर और मक्खन को बेचने के लिए उत्तराखंड के बाजपुर, हल्द्वानी, नैनीताल लेजा रहे थे,वही टीम द्वारा बरहेनी के पास पिकप को रोक कर कारवाही कर चार सेम्पल लें कर कर्यवाही के लिए भजे गए











