धान खरीद ना होने से नाराज़ किसानों ने एसडीएम के साथ की बैठक
बाजपुर तहसील सभागार में आज एसडीएम अमृता सिंह तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने भारतीय किसान यूनियन से जुड़े नेताओं के साथ बैठक की जिसमें धान खरीद को लेकर चर्चा की गई भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बताया की सरकार दो वैरायटी के धान नहीं खरीद रही है जब की बाजपुर क्षेत्र सहित पूरे जिले मैं दोनों वैरायटी के धान की फसन किसान ने उगाई है अगर सरकार दो वैरायटी की खरीद नहीं करती है तो भारतीय किसान यूनियन पूरे जिले मैं एक बड़ा आन्दोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी सरकारी की होगी तो वहीं एसडीएम अमृता सिंह ने बताया कि किसानों मांगों का समाधान जल्द हो जाएगा उच्च स्तर पर बात चल रही है जल्द ही समाधान किया जाएगा











