बाजपुर।उत्तराखंड नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की तृतीय पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन
बाजपुर, उत्तराखंड — समाजवादी पार्टी कार्यालय, बाजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री अरविंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, ने किया।कार्यक्रम में श्री अरविंद यादव ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा किनेताजी हमेशा कहा करते थे कि राजनीति का मुख्य उद्देश्य सेवा भाव होता है।उन्होंने आगे कहा कि नेताजी उत्तराखंड के प्रति गहरी संवेदनाएं रखते थे। सन 1992 में अल्मोड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेताजी ने घोषणा की थी कि”यदि हमारी सरकार बनी, तो हम नया राज्य बनाएंगे।”
नेताजी ने अपना यह वादा निभाया और उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही कौशिक समिति के नाम से एक कमेटी गठित की गई। नेताजी उत्तराखंड को एक विकसित राज्य के रूप में देखना चाहते थे, साथ ही इसके मूल स्वरूप को भी संरक्षित रखना उनका उद्देश्य था। इसी सोच के तहत, समिति की बैठक में पहाड़ी क्षेत्र के 11 जिलों को मिलाकर नया राज्य बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
श्री यादव ने नेताजी को उत्तराखंड का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि वे विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पहचान और भौगोलिक संतुलन को भी महत्व देते थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कई पार्टी कार्यकर्ता एवं सम्मानितजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
अमित कुमार, मो. आज़म, नितिन दिवाकर, रहीस लाला, अमन प्रजापति, रोबिन मसीह, दीपक कुमार, हर्ष शर्मा, शिव अवतार शर्मा, दबीर अरविंद कुमार दिवाकर हैदर, परवेज़ हैदर अजय कुमार सुनील कुमार आदि शामिल थे।











