वर्तमान युवा पीढ़ी को कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता डॉक्टर पांडे

वर्तमान युवा पीढ़ी को कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता डॉ पांडेय

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दिनेशपुर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद देहरादून के निर्देशानुसार आयोजित ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ डॉ संदीप कुमार पांडेय (ब्लॉक नोडल अधिकारी) व श्रीमती हंसी जोशी (प्रo प्रधानाचार्य) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड गदरपुर के समस्त राजकीय उच्च प्राथमिक/ माध्यमिक/अटल उत्कृष्ट/ पीएम श्री विद्यालयों में अध्यनरत जूनियर स्तर के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभा किया। सामाजिक विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत क्विज, भाषण व मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें प्रिया राय,प्रिया सिंह व रौनक मंडल क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ पांडेय ने बताया कि उपरोक्त तीनों छात्र जनपद स्तरीय सामाजिक महोत्सव में प्रतिभा करेंगे। आपने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी में प्रतिभा व कौशल की कोई कमी नहीं है केवल कुशल मार्गदर्शन की आवश्यकता है।श्रीमती हंसी जोशी( प्रo प्रधानाचार्य) ने अपने संबोधन में आए हुए सभी शिक्षकों को उनके कुशल मार्गदर्शन की बधाई एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान डॉ संजीव सारस्वत,नीरू जोशी, जसपाल शाह, राजेंद्र सिंह,निकिता चंदा, चंपा पांडे, प्रीति ग्रोवर व भास्कर जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीमा बोरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें