बाजपुर 11 अक्टूबर- बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर द्वारा रीप परियोजना के तहत नौ महिलाओं को मुर्गी पालन हेतु 13 लाख 62 हजार 375 रूपये का ऋण वितरित किया गया। प्रमुख भाजपा नेता राजेश कुमार व दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ द्वारा संयुक्त रूप से ऋण चैक पात्र महिलाओं को सौंपे गए। प्रमुख भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि मोदी व धामी सरकार सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने कहा कि मोदी व धामी सरकार का लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करना है और सरकार उन्हें वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास और आजीविका सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने में सहायता कर रही है। बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के प्रबन्ध निदेशक हेम चन्द्र काण्डपाल ने बताया कि रीप परियोजना के तहत 17 महिलाओं को मुर्गी पालन हेतु 25 लाख 73 हजार 375 रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया है। जिसमें से नौ महिलाओं को ऋण चैक वितरित कर दिये गये है, शेष को जल्द वितरित किये जायेगें। प्रत्येक महिला को रू. 1,51,375/- का ऋण दिया गया है। जिसमें 45 हजार रूपये की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। शेष ऋण धनराशि शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही समिति द्वारा 11 पात्रों को एम.टी. ऋण भी वितरित किये गये है। इस मौके पर प्रमुख भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव, विश्वास सी.एल.एफ. की बिजनेस प्रमोटर गुलनाज, ग्रुप मोबिलाईजर ज्योति, बैंक शाखा प्रबंधक ललित मोहन लोहनी, समिति आंकिक फूलचन्द सैनी, लिपिक ललित कुमार, दीपांशु रावत, नवीन चन्द्र नैनवाल, दान सिंह, रिंकू सिंह, नूरजहां, अफसरी, फरजाना, शहनाज, नसीब जहां, अफसर जहां, गुलचमन, मुस्कान, मेहराज आदि थे।











