मनरेगा के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार
आला अधिकारियों ने समाने आने से किया इंकार
हमारे संवाददाता ने जब ब्लॉक मैं तैनात एक आला अधिकारी से बात करनी चाहिए तो इस मामले पर बोलने से इंकार कर दिया
ब्लॉक में तैनात अधिकारियों की चुप्पी बड़े सवाल खड़े कर रही है
बिना काम किए सरकार को लगा दिया दस लाख का चूना
जी हां मामला है बाजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कनौरी का जहां
ग्राम विकास अधिकारी जेई रोजगार सेवक ओर ठेकेदार ने मिलकर सरकार को दस लाख का चूना लगा दिया
अब हम आपको बताते हैं की मामला क्या है ग्राम पंचायत कनौरी में छोई मार्ग पर तीन नालों की सफाई मनरेगा से दिखा कर ग्राम विकास अधिकारी और कर्मचारीयों ने लगभग दस लाख का बंदरबांट कर दिया हद तो यह की यहां कोई भी नहीं किया गया
आखिर इतना बड़ा घोटाला करने के बाद भी आला अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी
या फिर ब्लॉक में बैठे आला अधिकारी भी इस घोटाले में शामिल हैं जहां एक ओर सरकार विकास का दम भरती नज़र आती है तो वहीं ब्लाक बाजपुर में बैठे भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करने से नहीं डरते धामी सरकार जीरो टोलेंस की बात करती है और यहां अधिकारी अपनी जेब गर्म करने में लगे हैं मामले की जानकारी जब ग्रामीणो को लगी तो नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया की नाले की सफाई हम लोग अपने पैसे से कराते हैं आजतक मनरेगा से कोई भी कार्य यहां नहीं किया गया है अब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी रूद्रपुर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ओर मुख्यमंत्री से की है अब देखने बाली बात होगी की जहां सरकार भ्रष्टाचार पर प्रहार की बात करती है वो ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारी पर क्या कार्यवाही करेगी या फिर सिर्फ खानापूर्ति करके इनको भ्रष्टाचार का ओर मौका देगी











