चेयरमैन गित्ते ने किया 32 लाख की लागत से बनने वाली चार टाईल्स रोड का शिलान्यास

बाजपुर नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने नगर के वार्ड नंबर 1, में वार्ड नंबर 3 में वार्ड नंबर 13 में 32 लाख की लागत से बनने वाली टाईल्स रोड़ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस बाजपुर नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा बाजपुर का चहुँमुखी विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है, बाजपुर के प्रत्येक वार्ड में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेदभाव के जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाये जा रहे हैं, त्यौहारों के मुद्देनजर नगर की सफाई व्यवस्था पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। नालों और नालियों की तलीझाड़ सफाई करवाई जा रही है। इस मौके पर सभासद महेश कुमार ‘आशू’, आदित्य चानना, श्रीनिवास गर्ग, श्याम लाल गर्ग, आशू शास्त्री, भूरा, जितेन्द्र यादव, धर्मवीर दिवाकर, सोनू, सरबजीत सिंह, सोनू, नन्दलाल यादव, खलील अहमद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें