मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऐलान 2027 में होगा बदलाव अब भाजपा से मुक्ति का वक्त

मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का ऐलान, 2027 बदलाव का साल होगा, अब भाजपा से मुक्ति का वक्त

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मसूरी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 राज्य में बदलाव लाने का साल होगा और अब जनता को भाजपा सरकार से निजात पाने का फैसला लेना होगा। हरीश रावत ने कहा कि 2027 हर किसी को याद दिला रहा है कि अब बदलाव जरूरी है। अब समय आ गया है जब हम एकजुट होकर नई सरकार लाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे आगे आएं और बदलाव की इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ दें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में जनता से चूक हो गई। लेकिन 2027 में फिर वही गलती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सबको एकजुट होकर काम करना होगा। हरीश रावत ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा की हम सब एक हैं, हमारा एक ही मकसद है। 2027 में जीत और उत्तराखंड का विकास. भाजपा पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा और उसकी गोदी मीडिया कांग्रेस के खिलाफ झूठ फैलाते रहे हैं। लेकिन अब लोग समझ चुके हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और सही फैसला लें। रावत ने दावा किया कि अब उत्तराखंड में बदलाव की लहर है। लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। ये वक्त है कि हम सब मिलकर सही सरकार चुनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें