विकासखंड कार्यालय बाजपुर में क्षेत्र पंचायत विकास समिति की बैठक आयोजित

बाजपुर 17 अक्टूबर- विकास खण्ड कार्यालय बाजपुर में क्षेत्र पंचायत विकास समिति की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सुखमन औलख की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का प्रारम्भ ब्लॉक प्रमुख द्वारा सभी के स्वागत एंव सभी पंचायत प्रतिनिधियों के परिचय के साथ किया गया। खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी द्वारा बैठक का ऐंजेन्डा प्रस्तुत करते हुये बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। विभिन्न विभागो से आये हुये अधिकारियों के द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्यों तथा विभिन्न मांगो से विभाग वार अधिकारीयों को अवगत कराया गया। बेरिया दौलत, शिवपुरी, महेशपुरा, हरसान में विद्युत पोलो की आवश्यकता तथा बिजली के झूलते तारो को ठीक करवाने की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा द्वारा हरलालपुर स्कूल के अन्दर बीच प्रांगण से निकल रही विद्युत लाईन तत्काल सिफ्ट करने की आवश्यकता बताई गयी। प्रधान हरसान द्वारा पी.डब्लू.डी. से सड़क निर्माण की मांग, प्रधान टाडा अमीचन्द द्वारा मनरेगा में एक समय में 20 कार्य से अधिककी स्वीकृति, प्रधान बन्नाखेडा द्वारा जल सस्थान से तत्काल क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण, प्रधन शिवपुरी एंव सदस्य क्षेत्र पंचायत रम्पुराकाजी द्वारा सरकडी में पेयजल व्यवस्था दुरस्त किये जाने की मांग, महेशपुरा में अमृत सरोवर के पास नाली निर्माण, प्रधान केलाबन्दवारी द्वारा मझरा खुशालपुर में बन्द विद्यालय को पुनः चालू कराने की मांग, प्रधान बरैहनी द्वारा सिंचाई विभाग से नाला सफाई एव पिचिंग की मांग तथा अनेक ग्राम प्रधानों द्वारा स्वजल परियोजना से स्वच्छता वाहन आदि की मांग की गई। विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा मांगो पर शीघ्र कार्यवाही की बात कही गई तथा सभी मांगों एंव समस्याओं को नोट किया गया। क्षेत्र पंचायत की आगामी कार्ययोजना हेतु भी विभिन्न सदस्यों द्वारा निर्माण एंव विकास कार्यों के प्रस्ताव बैठक कार्यवाही में सम्मिलित किये गये । बैठक में जनपद स्तर से नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित जिला पंथायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल द्वारा ग्राम पंचायत एंव क्षेत्र पंचायत की बैठकों के प्रावधान, जी०पी०डी०पी० एंव बी०पी०डी०पी० तैयार करने, स्वच्छता कार्यों को कार्ययोजना में सम्मिलित करने तथा अधिक लागत की योजनाओं को विभिन्न मदो के कर्चजैन्स से पूर्ण करवाने की जानकारी बैठक में साझा की गई। इसके साथ ही इनके द्वारा कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तार से अवगत कराया गया ।बैठक में बोलते हुये ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख रजनीत सिंह द्वारा विभागीय अधिकारीयों से अपेक्षा की गई कि बैठक में उठी समस्याओं के निराकरण का पूरा पूरा समाधान करें। कनिष्ठ उप ब्लांक प्रमुख रविन्द्र कौर द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से सार्वजनिक हित के विषयों को बैठक में उठाने का आवाहन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को सभी प्रस्ताव / मांग पत्रों को सम्बन्धित विभागों को ससमय भेजने हेतु कहा गया। बैठक का समापन करते हुये प्रमुख सुखमन औलख द्वारा सभी पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगो पर कार्यवाही हेतु विभागों को तत्काल पत्र भेज दिये जायेगें तथा इन पर क्या कार्यवाही हो रही है। इसका भी लगातार संज्ञान लिया जायेगा। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य गीरीशपाल, गीता सैनी, मनीषा, सीम्मी खान, संगीता कौर, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, दीपीका रौतेला, तारा, ज्योति, दिशा, कल्पना कश्यय सहित कुल 31 सदस्य एंव ग्राम प्रधान मनदीप सिंह, रजविन्दर कौर अन्जू कुमारी, रूपसिंह, उर्मिला पंत, प्रमोद जोशी, प्रियंका, रेनू कौर, मनोज राठौर, रवि सिंह, रेशमा, मुस्कान, रामचन्द्रसिंह, सूरज सिंह आदि तथा सहायक विकास अधिकारी (पं०) सतीश सैनी, अपर सहायक अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग जितेन्द्र सिंह, जे०ई० मनरेगा मो० शाकिर, सहायक अभियन्ता जल सस्थान मुकेश कुमार, उघान पर्यवेक्षक शिवानी पाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी सतेन्द्रसिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारीरेनू यादव, सहायक अभियन्ता सिचाई विभाग गौरव पाठक, पशु चिकित्सा अधिकारी कोमल सिंह, जे०ई० पेयजल निगम प्रभात जोशी, जे०ई० जल संस्थानहरेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता संजय मयान, अपर जिला सहकारी अधिकारी बलराज सिंह, सहायक अभियन्ता ग्रामीण निर्मार्माण विभाग हेमन्त कुमार, एल०एफ०ओ० राजेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक विपिन पाठक, उपस्थित रहें। स्वजल परियोजना अधिकारी संजय श्रीवास्तव तथा एस०डी०ओ० विद्युत गिरिश पांडये सहित विभिन्न विभागों के जनपद एंव खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें बैठक का संचालन जसवीर सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें