बाजपुर को बना दिया फोटो सेशन का स्थान ज़मीनी समस्याओं पर नहीं है सांसद का ध्यान

बाजपुर को बना दिया फोटो सेशन का स्थान ज़मीनी समस्याओं पर नहीं है सांसद का ध्यान

बाजपुर, 22 अक्टूबर 2025 — यह अत्यंत खेद का विषय है कि बाजपुर, जो कई जमीनी समस्याओं से जूझ रहा है, उसे भारतीय जनता पार्टी के नेतागण मात्र “फोटो सेशन” का स्थल बना चुके हैं। जब भी माननीय सांसद जी को दिल्ली अथवा अन्यत्र कहीं जाना होता है, तो वे प्रस्थान से पूर्व बाजपुर में कुछ फोटो खिंचवाने के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जो कि केवल दिखावे तक ही सीमित रह जाते हैं।बाजपुर की जनता की प्रमुख समस्याएं—जैसे कि जलभराव व बाढ़ का स्थायी समाधान, सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी, और स्थायी अग्निशमन केंद्र की स्थापना—वर्ष 2019 से जस की तस बनी हुई हैं। इन समस्याओं का समाधान सांसद जी के पिछले कार्यकाल में भी नहीं हो सका और वर्तमान में भी इन पर कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है।जनता ने जनप्रतिनिधियों को केवल प्रचार के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। बार-बार की तस्वीरें और उद्घाटन समारोहों से जनता को कोई राहत नहीं मिलती। आवश्यक है कि इन बुनियादी मुद्दों पर त्वरित, ठोस और स्थायी कार्य योजना बनाई जाए और उसे लागू किया जाए।बाजपुर की जनता अब दिखावों से नहीं, कार्यों से भरोसा जताएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें