बाजपुर।स्वर साधना संगीत विद्यालय के तत्वावधान में स्वर्गीय लता मंगेशकर और किशोर कुमार के गीतों की गायन प्रतियोगिता और “वर्ष 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह” कार्यक्रम का आयोजन नैनी कॉर्बेट बाजपुर में किया गया।संस्था के अध्यक्ष अश्विनी जैन तथा स्वर साधना विद्यालय की संस्थापिका मृणाली जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा उपस्थिति रहीं।जिनका सम्मान संस्थापिका मृणाली जैन और अश्वनी जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तथा वरिष्ठ कवि डॉ.सुरेंद्र जैन द्वारा किया विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती दर्शना जैन, समाज सेविका आभा तिलारा, डॉ. पूनम पाण्डे, चारु गुप्ता, स्तुति गुप्ता, शशि ठक्कर, पूजा जिंदल, मोहन लाल शाह, कवि जयंत शाह, बाल कवियत्री काव्यश्री जैन आदि उपस्थित रहे।निर्णायक मण्डल में हल्द्वानी से संगीताचार्या वीनिता पांडे जी, संगीत संयोजक नितेश विष्ट, लोक गायिका राधा द्विवेदी रहे। इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाज़पुर, काशीपुर, मसवासी आदि विभिन्न स्थानों से प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आये हुए विशिष्ट अतिथियों का सम्मान मनीष सिंघल, गोपाल वर्मा, विकास गोयल, मनोज जैन, नवीन अग्रवाल, क्षमा जैन, मनीषा जैन, नीलम गोयल, किरण अग्रवाल, दीप्ति सिंघल, पूजा शर्मा द्वारा किया गया।











