बाजपुर।चीनी मिल बंद होने से आक्रोशित किसानों ने चीनी मिल महाप्रबंधक डॉ अमृता शर्मा घेराव किया।चीनी मिल शाम से बंद पड़ी है जिससे किसानों की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां का जाम लग गया है। बुधवार सुबह भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगवाई में किसान एकत्र होकर चीनी चीनी मिल की चेन पर पहुंचे उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीम एवं प्रधान प्रबंधक डा अमृता शर्मा और सीसीओ डॉ राजीव अरोड़ा का घेराव कर चीनी मिल को सुचारू रूप से चलाने की मांग की जीएम डॉ अमृता शर्मा ने अधीनस्थो अधिकारियों को चीनी मिल को नियमित और सुचारू रूप से चलाने की निर्देश दिए।किसानों से सहयोग की अपील की।मौके पर विजेंद्र डोगरा,जसवीर सिंह,सहित आदि किसान मौजूद थे











