बाजपुर।बन्नाखेड़ा रेंज की नर्सरी प्लॉट में फिर दिखाई दिया हाथी, 4–5 घरों के आसपास लगातार मंडराने से ग्रामीण दहशत में
बन्नाखेड़ा रेंज के नर्सरी प्लॉट क्षेत्र में एक बार फिर हाथी दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार हाथी नर्सरी क्षेत्र के पास स्थित 4 से 5 घरों के आसपास बार-बार पहुंच रहा है, जिसके चलते वहां रहने वाले परिवार लगातार डर के साए में जी रहे हैं।
कुकरेटा के आसपास आबादी वाले क्षेत्रों में हाथी और तेंदुए के लगातार दिखाई देने की घटनाएँ स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। वन्य जीवों की बढ़ती आवाजाही से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका गहराती जा रही है।वन विभाग सक्रिय, सुरक्षा खाई और सौर ऊर्जा बाड़ को लेकर कार्रवाई प्रगति पर
बन्नाखेड़ा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर कपिल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग पर सौर ऊर्जा बाड़ और हाथी सुरक्षा खाई बनाने के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वन्य जीवों को भी उनके प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित रखा जा सके।











