बाजपुर में बड़ा सड़क हादसा 22 लोग घायल

बाजपुर। बृहस्पतिवार की देर रात लखीमपुर से देहरादून जा रही डबल सीटर बस का नेशनल हाईवे 74 ग्राम कनोरा में डंपर से जबरदस्त टक्कर हो गई हादसे में बस में सवार 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश चंद तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए जहां पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया है कि बस ने डंपर को पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी है जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें आगे बैठे लोग बुरी तरह फस गए जिन्हें पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद केविन को कटर से काटकर लोगों को बाहर निकाला गया।बताया गया है कि डबल सीटर बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे।मौके से बस चालक और डंपर चालक फरार है दोराहा पुलिस ने दोनों बहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad_group id="15"]

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें